शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम की रमशा खान ने रचा इतिहास,सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 84% अंक प्राप्त कर स्कूल का बढ़ाया मान

1 min read

कायमगंज/फर्रुखाबाद
इस वर्ष आयोजित सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शकुन्तला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने 100% सफलता प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में रमशा खान ने 84%, अभय राजपूत ने 79%, अमायरा वर्मा ने 77.2%, कौस्तुभ गंगवार ने 77% तथा आध्या ने 74% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के निर्देशक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को भी दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
विद्यालय परिवार समस्त सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है एवं उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours