वाराणसी की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान, सीबीएसई इंटरमीडिएट में हासिल किए 88 प्रतिशत अंक

0 min read


वाराणसी के रहने वाले अधिवक्ता ताज मौहम्मद की बेटी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर पिता ताज मौहम्मद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है और आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहती है।
परिजनों और शुभचिंतकों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। क्षेत्र के लोगों ने भी इस सफलता को बेटियों के लिए प्रेरणा बताते हुए छात्रा की सराहना की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours