विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित

1 min read

बरेली, 25 मई 2026ः विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण विषय पर विशेष नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एनजीओ “नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था, बरेली” के सहयोग से संपन्न हुआ।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आमजन को कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया। इज्जतनगर मंडल द्वारा इस प्रकार के नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम आगामी दिनों में भी मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी समय-समय पर आयोजित किए जायेंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न रेलवे परिसरों में पक्षियों हेतु मिट्टी के जलपात्र भी स्थापित किए गए। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours