अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान इज्जतनगर- टनकपुर रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

1 min read

बरेली 29 मई, 2026: अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान इज्जतनगर- टनकपुर रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर, पुल एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही पीलीभीत एवं टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पीलीभीत एवं टनकपुर स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours