6 वर्षीय बच्ची के साथ उसके फूफा ने की दरिंदगी,पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0 min read

6 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, किस रिश्ते पर करें भरोसा
लखीमपुर। मोहम्मदी में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ उसके फूफा ने रेप किया था। घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया था। अब बच्ची की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। इस घटना से एक सवाल आकर सामने खड़ा हो गया है कि आखिर किन रिश्तों पर भरोसा किया जाए। जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित विश्वकर्मा निवासी सिंधौली शाहजहांपुर हाल पता पूर्वी लखपेड़ा मोहम्मदी के रूप में हुई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours