भाजपा की ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता, अनुशासन से नहीं होगा कोई समझौता: राम किशोर साहू,फर्रुखाबाद में प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र

1 min read

फर्रुखाबाद/भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम फर्रुखाबाद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसी की मेहनत एवं समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और इसी मजबूती के आधार पर पार्टी जनता का विश्वास लगातार जीत रही है।
राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें, उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए संगठन एवं सरकार के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं।
उन्होंने आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक मजबूती, नियमित संपर्क अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours