देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में छात्रों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद मम्मा भी जंतर-मंतर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह उमर खुर्शीद जी के निर्देश पर छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुए।
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन में आज उस समय नया मोड़ आया, जब सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद मम्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का मौलिक अधिकार है और किसी भी छात्र की आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों की मांगों को न्यायसंगत बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की।
जुनैद मम्मा ने कहा कि “पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत। शिक्षा, सम्मान और समान अवसर हर छात्र का अधिकार है। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को भी समान महत्व मिलना चाहिए।”
प्रदर्शन में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर और अपनी मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई। पूरे प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है और इस आंदोलन का आगे क्या परिणाम निकलता है।


+ There are no comments
Add yours