फतेहगढ़। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक इस्लामिया पब्लिक स्कूल, हाथीखाना (फतेहगढ़) में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 अगस्त को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
सोसायटी के सचिव सैय्यद रिजवान अली ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और अभी तक अपनी मार्कशीट सोसायटी द्वारा निर्धारित केंद्रों पर जमा नहीं की है, वे अगले तीन दिनों के भीतर अपनी मार्कशीट अवश्य जमा कर दें, ताकि उन्हें सम्मान समारोह में शामिल किया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
बैठक में सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसर ख़ालिक़ एडवोकेट, शमीम खान एडवोकेट, अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, सुहेल अहमद फारूकी एडवोकेट, असलम अब्बासी, तसब्बर हुसैन, अंसार सिद्दीकी, तौसीफ़ अली एडवोकेट, ज़ुबैर खान, खुर्शीद अहमद, महफूज हुसैन, फरियाब खान, मुबीन सिद्दीकी, जीशान अंसारी एवं तालिब मंसूरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours