पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा ने पीड़ित परिवार का हाल-चाल जाना और आर्थिक मदद की

0 min read


तिलहर/ शाहजहांपुर
तिलहर नगर के मोहल्ला मौज़मपुर निवासी अंजूलता रस्तोगी के घर में गैस सिलेंडर विस्फोट की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।
इस भीषण दुर्घटना में एक परिवार का आशियाना गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया तथा गृहस्थी का बहुमूल्य सामान अग्निकांड की भेंट चढ़कर पूर्णतः राख हो गया। सूचना प्राप्त होते ही पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवार का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी आर्थिक मदद की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता श्याम रस्तोगी सभासद सुशील कुमार जी तथा सुनील कुमार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिले तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। रोशन लाल वर्मा जी ने आर्थिक मदद की तथा तत्काल उपज़िलाधिकारी तिलहर एवं ज़िलाधिकारी शाहजहाँपुर तथा तहसीलदार तिलहर से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र प्रशासनिक सहायता, आर्थिक राहत एवं समुचित मुआवज़ा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours