फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सजा अफसरों का नया ‘ठिकाना’, ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया आधुनिक अतिथि गृह का उद्घाटन

1 min read

फतेहगढ़/ रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस अधिकारियों एवं आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस (अतिथि गृह) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने फीता काटकर अतिथि गृह का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उद्घाटन के बाद ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नवनिर्मित अतिथि गृह का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के साथ-साथ विभिन्न कक्षों में पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा आगंतुक पुलिस अधिकारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान ADG ने संबंधित अधिकारियों को अतिथि गृह की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और आगंतुकों को यहां बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। अतिथि गृह में उपलब्ध व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

नवनिर्मित पुलिस ऑफिसर्स मेस के तैयार होने से पुलिस विभाग के अधिकारियों के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अतिथि गृह को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं में एक महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री युमना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours