कायमगंज/फर्रुखाबाद
इस कार्यक्रम में 10 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया । सभी के कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे। सावन ऋतु का अपना महत्व है। सावन के झूले, तीज का त्यौहार, कांवर यात्रा, शिव का पूजन, रक्षाबंधन एवं भगवान कृष्ण का जन्म एवं लीलाएं तथा कृष्ण का कर्मयोग सभी का चित्रण बच्चों ने बहुत कुशलता के साथ किया। इस समय मोबाइल के युग में जब बच्चे अपने त्यौहार एवं संस्कार तथा संस्कृति भूल रहे है इस तरह के कार्यक्रम पुनः उनका स्मरण दिलाते है। यह कार्यक्रम पिछले 20 साल से स्वर्गीय बाबूजी एवं अम्मा जी की प्रेरणा से चल रहा है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें हमारे सांसद मुकेश राजपूत जी एवं उनकी पत्नी सौभाग्यवती जी, विधायक सुरभि गंगवार, श्रीमती अनीता द्विवेदी जी, जिला जज श्री नीरज कुमार जी उनके सहयोगी जज, लायंस क्लब के पूर्व डीजी ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी कानपुर से, हमारी ब्रह्मकुमारी की बहने सुमन बहन, मंजू बहन, मिथलेश बहन, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व अमर सिंह खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, इटावा एवं उरई की आईवीएफ की टीम, फर्रुखाबाद एवं कायमगंज की बीजेपी की महिला टीम, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, डी एस राठौर जितेंद्र सिंह, पूर्व न पा अध्यक्ष सुनील चक , कायमगंज की आईवीएफ की टीम एवं समस्त प्रिंसिपल, टीचर, समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सफलता में पूरे शहर का सहयोग व स्कूलों की टीम, लायंस क्लब एवं आईवीएफ की मेहनत रही। इस तरह के कार्यक्रम आपसी सहयोग व प्रेम भाव बढ़ाते है। कार्यक्रम में पत्रकारों का भी विशेष सहयोग सराहनीय रहा।


+ There are no comments
Add yours