बेटी के घर पहुंची मां तो टूट पड़ा कहर! मारपीट के साथ जेवर और ₹40 हजार ले जाने का आरोप

0 min read

बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कहकर बुलाया, पहुंचते ही महिला से मारपीट का आरोप; पीड़िता ने थाना पुलिस से कार्यवाही की लगाई गुहार ।

कायमगंज/फर्रुखाबाद। बेटी के घर पहुंची एक महिला के साथ मारपीट किए जाने और उसके जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के मुताबिक गीता, पत्नी स्व. हेतपाल, निवासी प्रेमपुर ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर गई थी। आरोप है कि बेटी के जेवरों को लेकर बातचीत के बाद उसे फोन कर यह कहा गया कि बेटी के बच्चे की तबीयत खराब है और बच्चों को देखने के लिए घर आ जाए। महिला का आरोप है कि वह जैसे ही बेटी के घर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी।

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विजेन्द्र पुत्र नरेश, नरेश की पत्नी सुनीता सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके पास रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी तथा कानों के कुंडल और गले की माला आदि जेवर भी ले लिए गए।

महिला का कहना है कि घटना के /दौरान उसकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी विवाद व मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने तथा उसके सामान की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है।

शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार

घटना को लेकर पीड़िता ने थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस शिकायत की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours