शाक्य, मौर्य, कुशवाह, सैनी कल्याण समिति रजि0 ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मनायी जयंती

0 min read

शाक्य, मौर्य, कुशवाह, सैनी कल्याण समिति रजि0 ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मनायी जयंती
महान चक्रवती अशोक मौर्य की समारोह पूर्वक मनायी गयी जयंती
चंदौसी। नगर के मौहल्ला लोधियान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्राट अशोक मौर्य धर्मशाला में शाक्य, मौर्य, कुशवाह, सैनी कल्याण समिति रजि0 द्वारा विश्व विजेता सम्राट अशोक की जयंती बडे ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुन्नालाल शाक्य व उमेश सैनी, पूरनसिंह मौर्य ने सम्राट अशोक मौर्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि मुन्नालाल शाक्य ने अशोक सम्राट की जीवनी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानामप्रिय अशोक मौर्य था। उनका राजकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 प्राचीन भारत में था। उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए धर्म प्रचारकों को नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सीरिया, मिस्र तथा यूनान भी भेजा। इसी कार्य के लिए उसने अपने पुत्र एवं पुत्री को भी यात्राओं पर भेजा था। अशोक के धर्म प्रचारकों में सबसे अधिक सफलता उसके पुत्र महेन्द्र को मिली।
समिति अध्यक्ष पूरन सिंह मौर्य ने बताया कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों में सम्राट अशोक की छाप गहरी और स्थायी है। मौर्य वंश के इस महान शासक, जिन्होंने लगभग 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक शासन किया, ने न केवल प्राचीन भारत को एकजुट किया, बल्कि अपने शासनकाल में अपनाए गए मूल्यों को भी एक ऐसी विरासत के रूप में छोड़ा, जो आज भी देश के प्रतीकों में प्रतिबिंबित होती है। आज भी अशोक के शिलालेखों और उनके द्वारा स्थापित स्तंभों से लिए गए दो प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र और अशोक का सिंह ही शीर्ष भारत की पहचान का अभिन्न अंग हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उम्मेद सिंह मौर्य व संचालन फूलसिंह मौर्य ने किया। इस दौरान कामरेड रेवाराम, सचिन मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, चन्द्रपाल सिंह मौर्य पूर्व प्रधान अकरौली, अनिल मौर्य, प्रमोद कुमार मौर्य, पप्पू मौर्य, कीर्तिप्रसाद मौर्य, नरोत्तम सिंह मौर्य, भगवानदास मौर्य, हुकुमचन्द्र मौर्य, सूरजपाल मौर्य, रामचन्द्र, सोनी, सुरेश, रामचन्द्र, महेशपाल सैनी, गंगासिंह, उम्मेद सिंह, हरिओम, राकेश, दीपक, फूलसिंह, ब्रजेश कुमार दिवाकर, अरूण, अखिलेश एड0, संजीव, सूरज, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
संभल/चंदौसी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours