गोंडा-पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा की उपस्थिति में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थानों में गठित ‘मिशन शक्ति केन्द्र’ के संचालन के सम्बन्ध में की गयी गोष्ठी, सम्बन्धित अधिकारियो को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

1 min read

गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके विरुद्ध अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त थानों में “मिशन शक्ति केन्द्र” की स्थापना की गयी है। मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन हेतु पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा के बहुउद्देशीय हाल में जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शासन द्वारा एस0ओ0पी0 संचालन, प्रशिक्षण और क्रियान्वयन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महोदय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र में महिला/पुरुष निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी/आरक्षी और महिला होमगार्ड तैनात होंगे, संवेदनशील प्रकरणों में मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मिशन शक्ति केन्द्र महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट योजना का संचालन करेगा, एफआईआर और प्रकरणों का समानांतर रिकॉर्ड रखेगा, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगा तथा पीड़िताओं को काउन्सलिंग, कानूनी सहायता, पुनर्वास और क्षतिपूर्ति जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगा। प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र, केंद्र की कार्यकारी मुखिया होंगी, उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक प्रारंभिक जांच, काउन्सलिंग और केस निगरानी में सहयोग करेंगे, नोडल अधिकारी मासिक समीक्षा, प्रशिक्षण, स्थानान्तरण और प्रदर्शन सुधार की जिम्मेदारी निभाएंगे, क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के मिशन शक्ति केन्द्रों के समग्र समन्वय एवं कार्यक्षमता का पर्यवेक्षण करेंगे और जनपदीय वरिष्ठ अधिकारी संचालन एवं महिला सुरक्षा रणनीति के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कर्मचारियों को iGoT कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानूनी प्रावधान, काउन्सलिंग, ट्रामा केयर, साइबर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बीएनएस अपराध आदि शामिल हैं। मिशन शक्ति केन्द्र महिला शिकायतकर्ताओं/पीड़िताओं को त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी सहायता प्रदान करेंगे, थानों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूत करेंगे और समस्त कर्मचारियों को एस0ओ0पी0 के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours