हरदोई। विकास खण्ड टड़ियावां के कन्या प्राथमिक विद्यालय भैंसरी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर हमला कर लहूलुहान करने वाली शिक्षिका भारी पड़ रही है, हालांकि घटना के बाद बीएसए ने उसे स्कूल से हटाकर बी आरसी पर संबद्ध कर दिया है, बावजूद इसके सहायक अध्यापिका द्वारा षड्यंत्र के तहत इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध साजिश रचकर बदनाम किया जा रहा है। उक्त सम्बन्ध में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाँच और कार्यवाही की मांग की है।इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि रावत ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कन्या प्राथमिक विद्यालय भैंसरी में तैनात है, इसी विद्यालय की सहायक अध्यापिका सबिता अम्बेडकर ड्यूटी के समय बच्चों को नही पढ़ाती थी और कुर्सी व मेज पर पैर रखकर बैठती थी। बेवजह छुट्टी के लिए उन पर दबाव बनाती थी, जिसका पीड़ित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने विरोध किया तो सहायक अध्यापिका ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना से सम्बंधित प्रार्थना पत्र व साक्ष्य में घटना का वीडियो स्थानीय पुलिस सहित बीईओ टड़ियावां को दिया था। पुलिस ने मेडिकल कराकर सम्बंधित धारा में मामला दर्ज किया और शिक्षा विभाग ने मामले में जांच टीम गठित कर दी।
शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली आरोपी शिक्षिका को स्कूल से हटाकर बीआरसी संबद्ध कर दिया गया। आरोप है कि इसी बात से खुन्नस खाकर सहायक अध्यापिका सविता अम्बेडकर पीड़ित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि रावत पर फर्जी आरोप लगाती रहती है। यही नहीं वह साजिश रचकर तरहँ तरहँ से बदनाम भी कर रही है। इस मामले से पीड़िता द्वारा पुनः उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है साथ ही आरोपी शिक्षिका पर कार्यवाही की मांग की गई है।


+ There are no comments
Add yours