नकली नोट छापने के मामले में आरोपी दोष सिद्ध

0 min read

फर्रुखाबाद

नकली नोट छापने के मामले में न्यायालय नें आरोपी को दोष सिद्ध किय है| सजा की सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख निहित की गयी है|
बीते 15 जनवरी 2004 को उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह नें फतेहगढ़ के हाथरस मिठाई दुकान के निकट से नकली नोट चलाते हुए प्रेमपाल पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार किया था| उसकी निशानदेही पर पुलिस नें नेकपुर चौरासी के एक किराये के मकान से रक्षपाल पुत्र दर्शन लाल, राजवीर पुत्र अतिराज को मशीन लगाकर नकली नोट छापने हुए पकड़ा| मौके से अभियुक्त प्रकाश पुत्र दर्शन लाल व सुदीश पुत्र महाराज सिंह यादव मौके से फरार हो गये| पुलिस नें मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया| अभियुक्त प्रेमपाल व रक्षपाल को 27 सितम्बर 2007 को दोष सिद्ध किया जा चुका है| जबकि अभियुक्त सुदीश कुमार दोषमुक्त हो चुका है| अभियुक्त राजवीर को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेराज अहमद नें दोष सिद्ध करते हुए आगामी 29 मई की तिथि निहित की है|

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours