गंगा दशहरा पर विश्राम घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबश्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, नगर निगम की व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद

1 min read

Tasveer News
रिपोर्टर राजीव सिंघल
मथुरा

मथुरा।
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मथुरा के विश्राम घाट समेत आसपास के तमाम घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, वोटिंग, गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और खोया-पाया केंद्र जैसी व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की। घाटों पर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, महापौर विनोद अग्रवाल एवं हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ ने स्टीमर के माध्यम से घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि, “गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मथुरा शहर के अलावा यमुना पार के घाटों पर भी ध्यान रखा गया है।”

गोताखोरों की तैनाती विशेष रूप से इस बात के लिए की गई थी कि कोई भी श्रद्धालु गहराई में जाकर परेशानी में न पड़े। वहीं घाटों पर लाइटिंग और अन्य सुरक्षा उपाय भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए गए।

हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि, “गंगा दशहरा पर मथुरा में गंगा और यमुना का संगम भाव स्नान हो रहा है। विशेष पर्व को देखते हुए गंगाजल की आपूर्ति मथुरा तक पहुंचाई गई, जिससे यमुना जल शुद्ध दिखाई दे रहा है और श्रद्धालु निर्भय होकर आस्था की डुबकी लगा पा रहे हैं।”


“नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा पर्व के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। घाटों पर टॉयलेट, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वह पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ स्नान कर सकें। हमारी टीमें मौके पर लगातार मौजूद हैं और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours