जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज पुलिस की कार्यशैली आई सामने सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति पुलिस हिरासत में खुदागंज पुलिस ने की कार्रवाई शाहजहांपुर के थाना खुदागंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्रकारों के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की है पुलिस की सतत सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के दौरान के मामला सामने आया जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट में सामाजिक सौंहार्य प्रभावित होने की आशंका जताई गई मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच पड़ताल कर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया पुलिस के अनुसार प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है शाहजहांपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही है और कोई भी व्यक्ति यदि भ्रामक आपत्तिजनक या सामाजिक सौंहार्य बिगड़ने वाली सामग्री प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी


+ There are no comments
Add yours