तिलहर/ शाहजहांपुर
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो गौरक्षकों ने गौ सम्मान अभियान के तहत देश के राज्यपाल,मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को नगर की शहीद कुटी पर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा सैकड़ो गौ रक्षकों संग जमा हुए।प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हम सभी को एक स्वर में सरकारों से मांग करनी चाहिए कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।यहां से सभी नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय को पैदल रवाना हुए और एसडीएम जीत सिंह राय के आवश्यक डियुटी में होने के चलते स्टेनों सौरभ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अमर सिंह यादव,रामसिंह, महन्त विनोद नाथ,रवि त्रिपाठी,चंद्रकांता त्रिवेदी,माया देवी सहित सैंकड़ों गौरक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours