कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊटोला में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच मामूली घरेलू विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने मक्के के खेत में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक महेंद्र 40 वर्ष पुत्र रतीराम की पत्नी विमला देवी ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद घर में सिर्फ एक ही पंखा था, जिसे लगाकर महेंद्र सोया करता था। विमला अपने तीन बेटों हिंमाशु, आर्यन, सुदेश और दो बेटियों रेशमा, सरिता के लिए दूसरा पंखा लाने की जिद कर रही थी। एक पंखा इतने बड़े परिवार के लिए पर्याप्त न होने के कारण पिछले दो दिनों से घर में आए दिन विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर बीते कल शाम भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी।
शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे महेंद्र गांव के पास ही अपने मक्के के खेत में पानी लगाने गया था। इस दौरान उसकी पुत्री सरिता भी मौके पर मौजूद थी।


+ There are no comments
Add yours