भंगाला चुंगी पर टेढा पोल रेडलाइट बना हादसों का कारण,शासन प्रशासन की अनदेखी से बड़ी जनता परेशान

1 min read

भारतीय मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारियों ने मुकेरियां शहर की बदहाल स्थिति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर विकास कार्यों जगह विनाश की तस्वीरें दिखाई दे रही है, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़ा ढ़ेर, नालियां जाम गलियां सड़कें टूटी-फूटी पड़ी है नालियां जाम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभागों को की लापरवाही के चलते हुए शहर की मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही है उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली कटड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर भंगाला चुंगी के पास लगे रेड लाईट पोल टेढ़ा होना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण हैरान करने वाली बात है कि वहां हजारों लोगों देखते हुए किसी ने आवाज़ नहीं उठाई शायद कोई घटना होने का इंतजार कर रहे है क्या
भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने कहा है कि शहर मे गंदगी, सड़कें, गलियों और भंगाला चुंगी के पास टेढ़े रेड लाईट पोल की समस्याओं पर तत्काल समाधान किया जाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हो और आम जनता को राहत मिल सके
पंजाब प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, प्रदेश सचिव/मिडिया प्रभारी अमीर शर्मा, पंजाब प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कमलदीप, महिला मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर कौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतनाम सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास मिन्हास, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष तरसेम महाजन, ज़िला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बेगमपुरीया, ज़िला महासचिव सोनू थापड़, ज़िला महासचिव अमर सिंह चक, मुकेरियां तहसील प्रभारी लेखराज, मुकेरियां महिला मोर्चा महासचिव अल्का देवी, मुकेरियां महिला उपाध्यक्ष सीमा देवी, मुकेरियां महिला मोर्चा सचिव संतोष देवी और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कहा संयुक्त रूप से प्रशासन से शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours