वीएचएल इंटरनेशनल स्कूल, कंपिल में ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन

0 min read

वीएचएल इंटरनेशनल स्कूल, कंपिल में वन महोत्सव के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार वन क्षेत्राधिकारी रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलोफर अली खान , आरिफ खान, नरसिंह, श्रीमती प्रतिभा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दे।
इसके उपरांत प्रधानाचार्या नीलोफर अली खान आरिफ खान, नरसिंह, श्रीमती प्रतिभा, मुख्य अतिथि, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours