कमालगंज में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, डीएम-एसपी ने की पूजा-अर्चना—सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

1 min read

कमालगंज/ कस्बे में चल रहे भव्य श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणपति उत्सव में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचते ही आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

डीएम और एसपी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल पर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

अधिकारियों ने भगवान श्री गणेश से जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द एवं कल्याण की मंगल कामना की। महोत्सव में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। डीएम और एसपी की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिकारियों का स्वागत किया और महोत्सव में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से कमालगंज का माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश के दर्शन और पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours