कायमगंज/JCI Alumni Club Kaimganj (Zone-2) के Formation Day के अवसर पर मंगलवार को शकुंतला देवी इंटर कॉलेज परिसर में दो मेगा कार्यक्रमों “Namaste India 2.0” और “Lifeguard – Basic Life Support Training” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं और NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के जरूरी गुर सीखे।
“Namaste India 2.0” के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं Basic Life Support Training के दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सही कदम उठाने तथा प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता देने के तरीके समझाए गए।
कार्यक्रम के दौरान NCC कैडेट्स ने आपातकालीन परिस्थिति में किस प्रकार तत्काल कार्रवाई की जाए, इसका मॉक ड्रिल प्रस्तुत किया। वहीं CHC कायमगंज से पहुंचीं डॉ. भावना राजपूत ने बच्चों को CPR की व्यावहारिक जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर स्थिति में समय पर दी गई जीवनरक्षक सहायता बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने बारीकी से जानकारी हासिल की और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कायमगंज विनोद शुक्ला एवं शकुंतला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. भावना राजपूत और NCC सह-अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा मौजूद रहीं।
मंच का संचालन J.C. आयुषी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में JCI President JC राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष JC रसिक अग्रवाल, सचिव JC रोहित गुप्ता, Regional Chairman JC अंकित अग्रवाल, Program Chairman JC वैभव सिंघल के अलावा JC मोहित गर्ग, JC अंकुर मित्तल, JC सनी गुप्ता, JC विवेक बंसल, JC हिमांशु रस्तोगी, JC शशांक दुबे और JC सुधाकर दुबे सहित JCI Alumni Club के अन्य सदस्य एवं अतिथिगण मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि JCI Alumni Club का उद्देश्य युवाओं को केवल नेतृत्व के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की टीम ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, NCC कैडेट्स, छात्राओं और सहयोगियों का आभार जताया।


+ There are no comments
Add yours