जनता दर्शन में डीएम के सामने खुली फरियादों की पोटली, अफसरों को दो टूक—शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

1 min read

फर्रुखाबाद/ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से डीएम ने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए तथा फरियादियों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं और व्यवस्थाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता दर्शन के दौरान डीएम ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रवैया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours