पहलगांव हमले में मारे लोगों को दी श्र्द्धांजलि
, टैंटीगांव: ब्रज माखन इंटरनेशनल स्कूल टैंटीगांव में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पहलगांव में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्कूलप्रबंधक संजय गर्ग ने कहा, कश्मीर पहलगाव में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले से पूरा देश शोक में है। भारत सरकार को आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। चेयरमैन अमित गर्ग प्रधानाचार्य ललितेन्द्र सोलंकी, विपिन उपाध्याय प्रेमहरी मानवेंद्र रवि उपाध्याय, अभिषेक रीना सोलंकी डोली, विजय सिंह, नरेश आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours