Gonda जिले के कस्बा बग्गी रोड में संचालित मेड लाइफ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्वाहन 10:00 बजे संत श्री छोटे बाबा ने फीता काट कर कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कैंप में सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया । कैं शाम 5:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कर्मडीह के पूर्व प्रधान सहित तमाम लोग रहे शामिल।


+ There are no comments
Add yours