तिलहर/शाहजहांपुर
तहसील में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर के विकास कार्य में घपलेबाजी का आरोप लगाने और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तर्ज मुकदमे पर जताई नाराजगी।
तिलहर तहसील में सोमवार दोपहर को अचानक कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता अपने दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।रजनीश गुप्ता ने इस दौरान आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा बनारस में सरकारी कार्यों में मानक हीनता और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किए जाने के जब मामले उजागर करने चाहे तो उनके खिलाफ मुकदमे लिख दिए गए जो कि लोकतंत्र की एक तरह से हत्या है।कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर जाने आलम ने आरोप लगाया कि तिलहर नगर क्षेत्र में विकास कार्यों सड़क निर्माण,नाली निर्माण,पानी पाइप के लिए खोदी गई सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है जिससे जनता के टैक्स का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।कांग्रेस जिला सचिव उन्नत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
नायब तहसीलदार पूनम मधुकर ने कांग्रेस पार्टी का ज्ञापन लेकर कार्यवाही के लिए भेजने का आश्वासन देकर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
राम जी अवस्थी सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours