बंधु श्याम मेडिकेयर सेंटर एंड हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को 8 से 12 के मध्य निः शुल्क होगा इलाज़
मरीजों का होगा निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क जांच और मिलेंगी निःशुल्क दवाईयां
प्रयागराज
तस्वीर न्यूज से ब्यूरो चीफ -विश्वनाथ प्रताप सिंह
थाना खीरी क्षेत्र के खीरी बाजार स्थित बीटर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बंधु श्याम मेडिकेयर सेंटर एंड हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आगंतुक मरीजों का निः शुल्क परामर्श व निः शुल्क जॉच तथा निः शुल्क दवाईयां दी जाएंगी। उक्त बातें हॉस्पिटल के निदेशक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताई है, और क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा है कि, मरीजों को अस्पताल ले आएं और मुफ़्त इलाज़ कराएं साथ ही इसका लाभ दूसरों तक बताएं व पहुंचाएं।जिससे गरीब असहाय परिवार के मरीजों को लाभ मिले और वे स्वस्थ्य हो सकें।


+ There are no comments
Add yours