सुल्तानपुरः जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर की निर्मम हत्या और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हत्या प्रेम प्रसंग में करने की बात सामने आई है.
अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के मुताबिक, कादीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरा मारूफपुर गांव निवासी निवासी कुनाल (22), संजय निषाद (16) और बाबू खान (22) गहरे दोस्त थे. कुनाल का पलिया गोलपुर गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा है. कुनाल रविवार की रात अपने दोनों दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था. तीनों युवक नहर किनारे युवती से बातचीत कर रहे थे. इसकी जानकारी युवती के पिता को लग गई थी.
युवती का पिता घनश्याम कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और हमला बोल दिया. धारदार चाकू से तीनों पर हमला कर दिया. हमले में संजय को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कुनाल को गंभीर रूप से घायल हो गया. बाबू खान हमले के दौरान मौके से भाग निकला और उसने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल कुनाल को कादीपुर सीएचसी में भर्ती कराया.
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि संजय के पिता की तहरीर पर युवती के पिता घनश्याम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि संजय और कुनाल के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने गया था. प्रेमिका के पिता ने हमला कर दिया, संजय की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.


+ There are no comments
Add yours