महिला ने महिंद्रा शोरूम से सीधे नीचे कूदा डाली कार, पूजा के बाद कार को नींबू पर था चढ़ाना

0 min read

पूर्वी दिल्ली में एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सड़क पर कूदा दी। महिला ने सोमवार शाम निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शोरूम से 27 लाख रुपये की थार खरीदी। बताया कि शोरूम में ही पूजापाठ की। महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था, लेकिन महिला ने ज्यादा एक्सीलेटर दे दिया। कार में शोरूम का एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था। एक्सीलेटर ज्यादा देने से कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए।

बताया गया कि हादसे में महिला व कर्मचारी विकास घायल हो गए। दोनों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती करवाया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। कोई शिकायत नहीं मिली और न ही किसी की तरफ से पुलिस कॉल हुई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours