दिल्ली महिला सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी पर केस, मुकदमे मे राहत देने के लिए मांगी थी रिश्वत

1 min read


दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की सतर्कता शाखा ने पश्चिमी ज़िले के साइबर सेल में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर विजेता गौतम, हवलदार राकेश कुमार और सिपाही संजय के खिलाफ रिश्वत मांगने के दो मामलों मे एफ आई आर दर्ज की गई है आरोप है कि उन्होंने विभिन्न मामलों मे राहत देने के एवज मे रिश्वत मांगने के दो मामलों मे एफ आई आर दर्ज की थी पुलिस ने नागरिकों से सतर्कता हेल्पलाइन पर रिश्वतखोरी की सूचना देने की अपील की है दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान को जारी रखते हुए सतर्कता शाखा ने रिश्वत मांगने के दो अलग-अलग मामले साइबर सेल मे थाने मे तैनात महिला सब इंस्पेक्टर विजय गौतम, हवलदार राकेश कुमार और सिपाही संजय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दो एफ आई आर दर्ज की है
पहले मामले मे नारायणा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने विजिलेंस मे लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि उसे पश्चिमी ज़िले के साइबर सेल थाने मे तैनात सब इंस्पेक्टर विजय गौतम और सिपाही संजय ने थाने बुलाकर बताया कि उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग पेटीएम एजेंट केवाईसी खाता खोलने के लिए किया गया है जिसकी जांच चल रही है पैसे नही देने पर उसे झूठे आरोप मे फंसाने की धमकीं दी सतर्कता शाखा द्वारा जांच मे उत्पीड़न, रिश्वत की मांग और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए जिसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
सतर्कता शाखा द्वारा की गई जांच में रिश्वत की मांग और स्वीकृति के आरोपियों की पुष्टि हुई जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया
सतर्कता इकाई द्वारा जांच शुरू कर दी गई है दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आगे आए और पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने की किसी भी घटना की सूचना सतर्कता हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराएं

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours