लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार तबादला एक्सप्रेस दौड़ रही है. 16 IAS और 7 आईपीएस के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (PPS) अधिकारियों का बुधवार देर शाम ट्रांसफर हुआ है. पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश में 13 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 44 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) का ट्रांसफर हुआ है. ट्रांसफर हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस गोरखपुर प्रिता को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा, सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज पंकज लवानिया को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ, सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज वरूण कुमार को मुरादाबाद भेजा गया है. वहीं, एलआईयू अयोध्या पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त आगरा, पुलिस उपाधीक्षक कुम्भ मेला प्रयागराज राम कृष्ण चतुर्वेदी को पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर, पुलिस उपाधीक्षक देवरिया आभा सिंह को गोरखपुर, सुलतानपुर डीएसपी अब्दुस सलाम खान को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर प्रशान्त सिंह को मण्डलाधिकारी गोरखपुर बनाया गया है.
वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त आगरा सैय्यद अरीब अहमद को लखनऊ, मेरठ पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार जायसवाल को चित्रकूट मण्डलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर श्वेता कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, कासो (हिंडन), गाजियाबाद, सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद अजय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, सहायक पुलिस आयुक्त आगरा हेमंत कुमार को शामली का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.


+ There are no comments
Add yours