विधायिका सलोना कुशवाह की अध्यक्षता में जीएसटी कार्यक्रम की सभा नवीन गल्ला मंडी में संपन्न हुई

1 min read


तिलहर/शाहजहांपुर
GST से परेशान हो रहे लोगों को केंद्र सरकार ने GST दर कम करके देशवासियों को बड़ी राहत दी है! जीएसटी के कम होने से निचले तबके को फायदा मिलेगा क्योंकि अधिकतर दैनिक प्रयोग की वस्तुओं पर छोटे व्यापारियों का बड़ा बाजार है।
क्षेत्र में दैनिक प्रयोग की वस्तुओं में व्यापारियों का सबसे बड़ा अड्डा तिलहर रहा है जो आज भी लगा देखने को मिल रहा है! जीएसटी दर कम होने से जहां दैनिक वस्तुओं के खुदरा खरीद व्यापारियों को सरकार की ओर से काफी दी गई तो इससे गल्ला व्यापारियों में रोष भी देखने को मिला क्योंकि उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिल सका।
नवीन गल्ला मंडी में जीएसटी पर चर्चा के मौके पर मौजूद गल्ला वायरियों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि खदान के संबंध आइटम थे जिन पर जीएसटी 5% थी वह उतनी ही रही इस लिए गल्ला मंडी वाले व्यापारियों को कोई विशेष फायदा नहीं मिला।
कार्यक्रम में इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि), मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता बबलू, हरिमोहन गुप्ता, संजीव अग्रवाल गुड्डू, गोविंद अग्रवाल, रामनिवास गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता ,राहुल गुप्ता ,शशांक गुप्ता ,रवि मौर्य ,विपिन मौर्य, सुमित गुप्ता ,सुधीर गुप्ता, लालू गुप्ता सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours