राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, पुराने लखनऊ में 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, ड्यूटी से लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी ब्रजेश राय अचानक चाइनीज़ मांझे की चपेट में आ गए, तेज धार वाले मांझे से उनका जबड़ा और चेहरा बुरी तरह कट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के बाद भी शहर भर में चाइनीज़ मांझे के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, इसके बावजूद ये घटना सामने आना पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ब्रजेश राय के चेहरे पर घाव ऐसा है मानो किसी धारदार हथियार से हमला किया गया हो, लेकिन ये हमला किसी चाकू से नहीं बल्कि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे से हुआ है, लगातार हो रही मौतों और गंभीर हादसों के बावजूद पतंगबाज़ों पर कोई असर नहीं दिख रहा, ये घटना एक बार फिर साबित करती है कि मौत की ये डोर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है ।


+ There are no comments
Add yours