विकास खंड कायमगंज के ग्राम शाहीपुर में श्री भागीरथी इण्टर कॉलेज में महान वैज्ञानिक सी.वी.रमन का बड़े धूम धाम से जन्म दिवस मनाया गया ।
जिसमें समस्त शिक्षकों ने विज्ञान के बारे में छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान से सम्बन्धित जानकारी दी जिसमें विज्ञान के अध्यापक अनिल कुमार ने विज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व हैं. इसके बारे में छात्र छात्राओं क़ो जानकारी दी.
वहीं प्रेमकुमार यादव ने छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान दिवस क्यों मनाया जा रहा है इसके बारे में अवगत करवाया प्रेम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (NSD) हर वर्ष 28 फरवरी को सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 1987 में मनाया गया था।इसका उद्देश्य लोगों के बीच विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग के संदेश को फैलाना है। भविष्य के एसटीओ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव’ 2021 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय है। तथा छात्र एवं छात्राओं ने अपनी निपुणता को दिखाते हुए मनुष्य ,मेढक,कुत्ता,मछली,आदि के वैज्ञानिक नाम बताए विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में सभी शिक्षक शिक्षिकायें और काफ़ी संख्या में छात्र छात्राएँ मौजूद रहे.


+ There are no comments
Add yours