चोर को पकड़ने के प्रयास में सिपाही के पैर कटे

1 min read

गोंडा रेलवे स्टेशन पर चोरी के आरोपित ने हिरासत से भागने का प्रयास किया तो उसको पकड़ने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आकर राजकीय रेलवे पुलिस के सिपाही आकाश सिंह के दोनों पैर कट गए है।

मंगलवार रात का बुरी तरह से घायल आकाश सिंह को लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चोरी के आरोपित सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोंडा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात चोरी के आरोपित सुनील को पकड़ने में राजकीय रेलवे पुलिस के आरक्षी आकाश सिंह का दोनों पैर कट गया। आरोपित को हिरासत में लेकर आकाश सिंह थाने जा रहे थे। इसी दौरान आरोपित सिपाही का हाथ छुड़ाकर ट्रेन में चढ़ने लगा। आरक्षी ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया।

आरक्षी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका दोनों पैर कट गया। मेडिकल कालेज से संबद्ध चिकित्सालय से लखनऊ रेफर किया गया है। घायल सिपाही मऊ के आकाश सिंह को गोंडा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गोंडा स्टेशन पर देर रात दो लोगों में हो रही मारपीट की वजह से भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। एक युवक ने दूसरे युवक सुनील पर पैसा निकालने का आरोप लगाया तो सिपाही आकाश सिंह ने दोनों को जीआरपी थाने पर बैठाया।

सुनील को शक के आधार पर रोक लिया गया और दूसरे को छोड़ दिया गया। इसी दौरान सुनील ने डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) पर चढ़कर भागने की कोशिश की। ट्रेन आते ही सुनील भागकर ट्रेन में बैठने लगा और उसे पकड़ने की आपाधापी में सिपाही का दोनों पैर गैप में फंस गया और कट गया।

लखनऊ में केजीएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय आकाश सिंह को आज सुबह 4:20 बजे गोंडा से अस्पताल लाया गया। उन्हें एक चोर का पीछा करने की कोशिश में ट्रेन से गिरने के कारण दोनों निचले अंगों में गंभीर चोट आई है।

railway tracks in a rural scene with nice pastel sunset

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours