बदायूं ।किसानों और सामाजिक विकास के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में “कम्युनिटी इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री”(KICCI) ने एक अहम कदम उठाते हुए,शिवेंद्र पटेल को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
KICCI के शीर्ष नेतृत्व ने शिवेंद्र पटेल के संगठनात्मक कौशल, सामाजिक कार्यों और स्थानीय किसान समुदाय के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति के बाद शिवेंद्र पटेल ने राष्ट्रीयअध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सचान जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
शिवेन्द्र पटेल के जिलाध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा के बाद राघवेंद्र सिंह, बी यीशु दास,आयुष पटेल,राहुल आदि ने फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
पटेल ने कहा जल्द ही संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी करेंगे , जिसमें किसानों ,युवाओं और अनुभवी चेहरों को तरजीह दी जाएगी


+ There are no comments
Add yours