नेग न मिलने पर किन्नरों ने मारी गोली,मचा हंगामा

1 min read

21 हजार नेग नहीं देने पर किन्नरों ने गोली मारी: यूपी के बदायूं में दूल्हे के भाई पर फायरिंग की, घरवाले 2100 ही दे रहे थे
बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली।

पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ने बताया कि किन्नरों की कार से 2 तमंचे, कैंची और लाठी-डंडे मिले हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र का गुरुवार का है।

पिता ने 2100 रुपए देने की पेशकश की

किन्नरों ने शादी की खुशी में दूल्हे के पिता नेमचंद्र से 21 हजार रुपए का नेग मांगा। इस पर नेमचंद्र ने 2100 रुपए देने की पेशकश की। किन्नर 21 हजार लेने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वे लगातार अभद्रता और गाली-गलौज करते रहे। जबकि मौके पर महिलाएं, बाराती और गांववाले भी मौजूद थे।

मनमाना नेग नहीं मिला तो बहुआ देने लगे

लोगों ने किन्नरों से खुशी के माहौल में गाला-गलौज नहीं करने की बात कही। दूल्हे के पिता ने कहा कि 2100 रुपए ले लीजिए और बच्चों को आशीर्वाद देकर जाइए। इस पर किन्नर भड़क गए और बद्दुआएं देने लगे। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया।

पिता के पास खड़े बेटे को गोली लगी

इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच उनमें से एक किन्नर दौड़कर गया और अपनी कार से तमंचा निकाल लाया। वह लोगों को धमकाने लगा और फायरिंग कर दी। दूल्हे नरेंद्र का भाई गौरव पिता के बचाव में वहीं खड़ा था। गोली उसको लग गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours