मजलिस के सदर साहब अली जनाब मोहम्मद आरिफ की ज़ेरे निगरानी में संगठन मंत्री चांदवी नूर ने गुरुवार को अमेठी जदीद एरिया में महिलाओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया।
अमेठी जदीद में महिलाओं के साथ बैठक करतीं संगठन मंत्री चांदवी नूर। गले में गेंदे की माला पहने चांदवी नूर के साथ बैठी सभी महिलाओं के हाथों में मजलिस की मेंबरशिप रसीदें हैं। इस दौरान चांदवी नूर ने ओवैसी की नीतियों और मजलिस की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर मजलिस पदाधिकारी साजिम खान, मोहम्मद सलीम, सलमान खान, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद निषाद खान, भोजपुर प्रत्याशी सैयद नयाब अली आफताब और अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चांदवी नूर ने कहा कि सदर मोहम्मद आरिफ के दिशा-निर्देश पर मजलिस की सोच को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। मजलिस दबे-कुचले लोगों की आवाज है। बैठक में मौजूद महिलाओं ने भी मजलिस की सदस्यता ली और ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम के मिशन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।


+ There are no comments
Add yours