कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कुशल क्षेम जानने मेदांता पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरु

1 min read


लखनऊ। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी तथा ‘‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’’ के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास साहब ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए खुदा से दुआ की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुईद अहमद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, श्री अरशद आज़मी जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, भाईचारे और समावेशी राजनीति की पक्षधर है, और समाज के सम्मानित स्तंभों का यह समर्थन हमारे संघर्ष को नई ऊर्जा देता है। समाज के प्रबुद्ध जनों का यह प्रेम और अपनत्व कांग्रेस की समावेशी और भाईचारे वाली राजनीति की शक्ति है।

राय ने कहा कि यह मुलाकात गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जिसे संजोने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours