आखिर क्या होता है क्यूसेक,किसको कहते है क्यूसेक और कैसे मापा जाता है क्यूसेक को,जाने तस्वीर न्यूज़ पर

1 min read

बारिश के दिनों में अक्सर एक नाम आपने ज़रूर सुना होगा क्यूसेक,अक्सर लोगो को कहते सुना होगा कि इस नदी में इतना क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो आखिर क्या है वे क्यूसेक और कैसे मापा जाता है जब क्यूसेक बनता है तो आइये जानते हैं, कि क्यूसेक क्या होता है।

क्यूसेक (Cusec) “क्यूबिक फीट प्रति सेकंड” (Cubic Feet Per Second) का संक्षिप्त रूप है और यह बहने वाले पानी की मात्रा मापने की एक इकाई है. यह एक घन फुट (1 फुट लंबा, 1 फुट चौड़ा और 1 फुट गहरा) स्थान से प्रति सेकंड निकलने वाले पानी की मात्रा को दर्शाता है, क्यूसेक (Cusec) जब भी कहीं बाढ़ आती है या किसी नदी नाले दरिया की बात आती है, तो सबसे पहले हमें एक चीज सुनने को मिलती है कि उसमें इतने क्यूसेक पानी छोड़ा गया या उसमें इतनी क्यूसेक पानी बह रहा है फलानी नहर में इतना क्यूसेक पानी हो जाएगा या इतना क्यूसेक दूसरी नहरे में छोड़ा गया है तो हर जगह हमारे को ये शब्द सुनने को मिलता है दोस्तों क्यूसेक शब्द पानी की गति और पानी के प्रवाह को मापने की एक इकाई है जो की नहर हो बैराज या कहीं भी बांध बनाए गए हैं उसमें पानी को मापने की एक महत्वपूर्ण इकाई है, क्यूसेक होता है कि 1 फीट लंबा 1 फीट गहरा और 1 फीट चौड़ा यानी कि एक घन फीट एरिया में जितना पानी एक सेकंड में आता है उसको क्यूसेक बोला जाता है और प्रति सेकंड उसमें से जितना पानी गुजरता है तो उसको ही क्यूसेक पानी के रूप में जाना जाता है एक क्यूसेक में तकरीबन तकरीबन 28.317 लीटर पानी आता है तो इस हिसाब से अगर किसी नहर में 10000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है तो उसमें 283170 लीटर पानी प्रति सेकंड जा रहा है अगर 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है तो इसका मतलब है 2831700 लीटर पानी उसमें से प्रति सेकंड बह रहा है। तो आखिर अब आप लोग जान ही गए होंगे कि आखिर क्या होता है क्यूसेक।

आपको हमारी ये ख़बर कैसी लगी ज़रूर बताए और यूट्यूब पर जाकर तस्वीर न्यूज़ को सब्सक्राइब करना न भूलें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours