तिलहर /शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन वं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 1 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार सक्षिप्त विवरण दिनांक 02.05.2026 को वादी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 208/26 धारा 87, 70(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग से संबंधित वांछित/नामित 01 नफर अभियुक्त सोनू पुत्र रामरहीश निवासी मोहल्ला निजामपुर गौटिया, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 11.06.2026 को समय 10:05 बजे तिलहर क्षेत्र स्थित सरयू पुलिया के पास से घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव


+ There are no comments
Add yours