35 हजार की रिश्वत लेते ही बिछा एंटी करप्शन का जाल, रंगे हाथ एक गिरफ्तार

0 min read

जैतीपुर/ शाहजहांपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन बरेली की टीम ने जैतीपुर थाने में तैनात दरोगा प्रेम सिंह को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम शिवनगर धंसारी निवासी विवेक कुमार ने शिकायत की थी कि एक मुकदमे में नाम हटाने के एवज में दरोगा प्रेम सिंह 35 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोप सही पाए गए।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रवीन नयालके नेतृत्व में टीम ने पूरा जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
रिश्वत की रकम हाथ में, और अगले ही पल गिरफ्तारी
एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर सीधे बरेली के बारादरी थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
भ्रष्टाचारियों के लिए सख्त संदेश
एंटी करप्शन संगठन ने साफ कहा है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें। शाहजहांपुर की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और रिश्वतखोरों के लिए कड़ा संदेश है
रिपोर्ट धर्मेंद्र यादव

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours