कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में श्री आनंद वर्मा का आकस्मिक निधन, परिजनों में पसरा मातम

1 min read

कायमगंज/फर्रुखाबाद /क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक समाचार सामने आया है। श्री आनंद वर्मा जी, पुत्र श्री रामभरोसे लाल वर्मा जी, का कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया है कि आनंद वर्मा जी, श्री बुलाकी वर्मा जी के चचेरे भाई थे। अचानक हुए निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मिलनसार स्वभाव और पारिवारिक संबंधों के चलते उनसे जुड़े लोगों में भी गहरा दुख व्याप्त है।

निधन का समाचार मिलते ही शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई इस असहनीय दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा नजर आया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आनंद वर्मा जी के आकस्मिक निधन से परिवार ने अपना एक प्रिय सदस्य खो दिया। इस दुखद घड़ी में परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours