मंसूरी सोसाइटी ने चित्तौड़गढ़ में संगठन को दी मजबूती: पूर्व खण्ड कृषि अधिकारी मो. उस्मान मंसूरी बने जिला महासचिव, मोहम्मद रफीक को बनाया उप जिला प्रभारी

1 min read

फर्रुखाबाद / कानपुर,
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं ISO प्रमाणित सामाजिक संगठन मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स (रजि. नं. 1059/2009) ने राजस्थान में संगठन विस्तार करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी ने पत्रांक MSMSW/2026/1025 दिनांक 03/09/2026 के तहत पूर्व खण्ड कृषि अधिकारी मोहम्मद उस्मान मंसूरी निवासी कामधाज नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ को जिला महासचिव – चित्तौड़गढ़ के पद पर मनोनीत किया है।

वहीं संगठन ने अनुभवी समाजसेवी एवं चित्तौड़गढ़ जनपद के खेराबाद निवासी मोहम्मद रफीक को मंसूरी सोसाइटी का उपजिला प्रभारी नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने कहा –
“मो. उस्मान मंसूरी जी कृषि विभाग में खण्ड कृषि अधिकारी के पद पर रहते हुए ईमानदारी से किसानों की सेवा कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और समाजसेवा का उनका लंबा अनुभव संगठन के लिए बहुत उपयोगी होगा। श्री मोहम्मद रफीक भी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। इन दोनों की नियुक्ति से चित्तौड़गढ़ में मंसूरी सोसाइटी और अधिक मजबूत होगी।”

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा –
“राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ अरशद मंसूरी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। जिले की हर तहसील, हर गांव तक संगठन के कार्यों को और गरीब-असहाय लोगों की मदद को पहुंचाएंगे और कम से कम 10-10 सक्रिय सदस्य संगठन से जोड़ेंगे।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले डॉ. मोहसिन मंसूरी को जिला प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। अब पूरी टीम बनने से चित्तौड़गढ़ में ‘स्वस्थ्य एवं खुशहाल भारत के पुनर्निर्माण’ के संकल्प को गति मिलेगी।

चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर, लगा बधाइयों का ताँतामंसूरी सोसाइटी के नवनियुक्त पदाधिकारी मो. उस्मान मंसूरी को जिला महासचिव एवं मो. रफीक को उपजिला प्रभारी मनोनीत किये जाने की सूचना पर चित्तौड़गढ़ जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई और इनके निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है! चित्तौड़गढ़ के जिला प्रभारी डॉ मोहसिन मंसूरी ने अवगत कराया कि युवाओं एवं व्यापारी वर्ग सहित तमाम लोगों ने मुबारक़बाद देकर बधाई प्रेषित की है! इस नियुक्ति से समाज के तमाम वर्गों में हर्ष व्याप्त है!

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours