हरदोई। जनप्रतिनिधियों की निधि से उनके प्रस्ताव पर ही हाईमास्ट और सेमी हाईमास्ट और एक लाइटें लगवाई जा रही हैं। जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर ही कार्यदायी संस्था को काम भी मिलता है। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के एक प्रस्ताव पर 14 दूसरे प्रस्ताव पर 14 हाईमास्ट लाइटों की स्थापना को स्वीकृति दी गई। मॉडल इस्टीमेट के अनुसार 110-130 वाट की छह लाइट वाली हाईमास्ट लाइट के लिए 1,25,000 रुपये और 170-200 वाट की छह लाइट वाली हाईमास्ट लाइटें 1,74,195 रुपये के हिसाब से लगवाई जा रही हैं। एमएलसी निधि की हाईमास्ट लाइटों में मनमानी का खुलासा सत्यापन में हुआ। संडीला बीडीओ और सहायक अभियंता की टीम की जांच में एक प्रस्ताव में भरावन के उसरहा गांव में ठाकुरजी महाराज मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट लगवाई ही नहीं गई । ऐसे ही भरावन के ही हयातगंज के मजरा प्रहलादखेड़ा में नीरज तिवारी के मकान के पास छह लाइट के स्थान पर हाईमास्ट में तीन ही लाइट लगी मिलीं। दूसरे प्रस्ताव में से 170-200 वाट की सभी 14 लाइटें क्रियाशील नहीं मिलीं।


+ There are no comments
Add yours