भयंकर गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में हैजा, कालरा व बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी

0 min read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

समर्पण सेवा समिति व सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क शिविर में भयंकर गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में हैजा,कालरा व बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी। शिविर में कुल 180 मरीजो का निशुल्क उपचार हुआ। ग्रामीणों के विशेष आवाहन पर सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ मिथिलेश अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम पुरौरी में सूर्य देव मंदिर के प्रांगण में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भयंकर नौतया के चलते ग्राम हरकरनपुर, कादर दादपुर सराय आदि ग्रामों के बुखार, उल्टी, दस्त, खांसी,जुकाम, वीपी, शुगर, हड्डी सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। शिविर में कुल 180 मरीजो का निशुल्क प्रशिक्षण व दवाई वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश पाल, प्रधानाचार्य अवनीश दुबे व चिकित्सक शिवम त्रिपाठी ने किया। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ मंगल पांडे ने मरीजो को भर्ती कर उनका उपचार किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर उपचार का लाभ उठाया।
इस दौरान कम्पिल मंडल अध्यक्ष दीपू यादव, मुन्ना लाल गुप्ता, सलिन दुबे, नितिन गंगवार, गोपी सक्सेना, अतुल सक्सेना, विकास शाक्य सहित अनेक लोगों का सहयोग प्रदान हुआ।

You May Also Like

More From Author

2Comments

Add yours

Leave a Reply to VincentUseta Cancel reply