दिल्ली में भारी बारिश के कहर, मे बवाना मे गिरी दो मंजिला बिल्डिंग, मलवे को हटाने का काम शुरू

0 min read


दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली के बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके मे भारी बारिश के बीच गुरूवार को एक पुरानी इमारत ढह गई जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी है बताया कि बवाना के सेक्टर 4 में इमारत के ढह जाने के बारे मे दो बजकर 41 मिनट पर सूचना मिली और इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी इमारत है और हमने दमकल की दो गाड़ियों मौके पर भेजीं यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं बता दें कि दिल्ली में अब बारिश जानलेवा बनती जा रही है पुरानी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है हो सके तो किसी सुरक्षित जगह पर अपने रहने का जुगाड कर ले

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours