आज दिन गुरुवार को जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, व पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा होली पर्व, लाट साहब जूलूस के सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के उपरांत थाना कोतवाली परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद की परंपरागत लाट साहब जुलूस के आयोजकगण से भेंट कर उनके साथ होली मिलन किया गया तथा उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आयोजकगण के सहयोग की सराहना करते हुए सभी आयोजकगण को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जनपद शाहजहाँपुर में होली पर्व के अवसर पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस की एक विशेष ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा रही है, जिसे सभी के सहयोग, आपसी सौहार्द एवं समन्वय से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया है। उन्होंने आयोजकगण एवं जनपदवासियों से अपील की कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं सहयोग की भावना बनाए रखते हुए सभी पर्व एवं आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराया जाए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजकगण द्वारा एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी गईं तथा जनपद में सुख, शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर , व क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा आयोजकगण भी उपस्थित रहे
रिपोर्ट राकेश कुमार


+ There are no comments
Add yours